Punjab

Ludhiana Factory Toxic Gas Leak: लुधियाना की फैक्ट्री में जहरीली गैस रिसाव, पिता-पुत्र सहित तीन मजदूरों की मौत
पंजाब में पहली बार गन्ने के 100 प्रतिशत बकाए का निपटारा, भगवंत मान सरकार ने साल 2025-26 के पिढ़ाई सीजन के दौरान किसानों को 695.36 करोड़ रुपये का भुगतान किया
दिल में छेद की बीमारी से वर्षों तक जूझती रहीं गुरप्रीत कौर; ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ ने दिया नया जीवन
बड़ी इन्फोर्समेंट सफलताओं के कारण पंजाब ने मई 2026 के दौरान 14.59% जी.एस.टी. बढ़ोतरी के साथ राष्ट्रीय औसत को पीछे छोड़ा: वित्त मंत्री हरपाल चीमा
हम पंजाब को देश का अग्रणी शिक्षा केंद्र बनाएंगे, हमारे बच्चों को कनाडा या ऑस्ट्रेलिया की ओर देखने की जरूरत नहीं रहेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

संकट में थी महिला की जान, अधिकारी ने दिखाई ऐसी बेमिसाल बहादुरी

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

बाढ़ में कार बहने पर कूदी तो तेज जल धारा में फंस गई

  • पेड़ बना सहारा, अधिकारी ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाली

वॉशिंगटन। ‘जाको राखे साईयां मार सके न कोय’ वाली कहावत अमेरिका के टेक्सास में बाढ़ के पानी में बही इस महिला पर बिल्कुल स्टीक बैठती है। इस महिला की बहादुरी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 24 मई को अमेरिकी राज्य टैक्सास के फोर्ट वर्थ इलाके में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए। इसी दौरान बारिश के पानी की चपेट में एक कार सवार महिला आ गई। महिला ने तेज बहाव के बीच से अपनी कार को निकालने का प्रयास किया। लेकिन दुर्भाग्य से वह पानी के तेज बहाव में बह गई। तभी महिला अपनी जान बचाने के लिए कार से नीचे कूद गई और पानी में बह गई। इसी दौरान वह एक पेड़ को पकड़ने में कामयाब हो गई।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक बचाव महिला को बचाने के लिए उसकी ओर रस्सी फेंक रहा है, ताकि वो आगे न बह जाए। तभी वह अधिकारी उस रस्सी को महिला तक पहुंचाने में कामयाब हो जाता है। तत्पश्चात महिला को लाइफ जैकेट देकर अधिकारी महिला को स्वयं के साथ बांध रहा है। इसके पश्चात वह महिला को लेकर किनारे की ओर बढ़ता है। भयावह तेज जल धाराओं के बीच से आखिर वह अधिकारी उस महिला को सकुशल बाहर निकालने में कामयाब हो जाता है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Ad Ad

Related Posts