हमसे जुड़े

Follow us

33.5 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home देश उड़ीसा का एक त...

    उड़ीसा का एक तस्कर हीरा के साथ पकड़ाया

    Orissa caught with a smuggler diamond

    पकड़े गए अवैध हीरे की कीमत तीन लाख रूपए बताई गयी

    गरियाबंद (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम झरियाबाहर में अपराध शाखा पुलिए की एक टीम ने 34 नग हीरे के साथ ओडिशा के एक हीरा तस्कर को हिरासत में लिया है। वह ओडिशा से लाकर अवैध हीरा बेचने की फिराक में था। पुलिस सूत्रों के अनुसार ओडिशा निवासी मंगलदास (30) ग्राम चंद्रपुरी थाना उमरकोट जिला नवरंगपुर कल अवैध हीरा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में था। तभी पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया और 34 नग हीरे जप्त कर माइनिंग एक्ट के तहत कार्यवाही की। पकड़े गए अवैध हीरे की कीमत तीन लाख रूपए बताई गयी है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।