मुंबई में शुरू हुई नेतागिरी की पढ़ाई

Published On

मुंबई: सड़क से संसद तक पहुंचने की नेतागिरी अब क्लासरूम में पढ़ाई और सिखाई जाएगी। इस कोर्स को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ी संस्था ने मुंबई से सटे उत्तन में शुरू किया है। नेतागिरी पर इसे देश का पहला पीजी कोर्स बताया जा रहा है।

नेता बनने के लिए पहले ही बैच में कुल 32 युवाओं ने दाखिला लिया है। इनमें एमबीए से लेकर आईआईटीयन्स तक शामिल हैं। यह कोर्स 9 माह का है, इसकी कुल फीस ढाई लाख रुपए है। संघ की संस्था रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेटिक लीडरशिप (आईआईडीएल) में नेतागिरी के पहले बैच की पढ़ाई बुधवार से शुरू हुई। इसमें महाराष्ट्र के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश के युवा शामिल हैं।

विधायक पति से लैंबॉर्गिनी गिफ्ट पाने वाली महिला स्टूडेंट

मुंबई से सटे मीरा-भायंदर के बीजेपी विधायक नरेंद्र मेहता की पत्नी सुमन मेहता कोर्स में दाखिला लेने वाली अकेली महिला हैं। सुमन वाराणसी (यूपी) की रहने वाली हैं। वह उस वक्त सुर्खियों में आईं थीं, जब जन्मदिन पर विधायक पति ने उन्हें तोहफे में साढ़े 5 करोड़ रु. की इम्पोर्टेड लैंबॉर्गिनी कार दी थी। सुमन मेहता कहती हैं कि मैं नेतागीरी के लिए नहीं, गवर्नेंस की डिग्री के लिए यह कोर्स कर रही हूं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts