Gold Price Today: सोना पहुंचा रिकॉर्ड ऊंचाई पर, इतना महंगा हो गया सोना!

Published On

MCX Gold Price Today: नई दिल्ली (एजेंसी)। शुक्रवार को घरेलू बाजार में सोना अपने तेवर दिखाने लगा और इसकी कीमतों में इतना उछाल आया कि इसने नई ऊंचाई को छू लिया। बुधवार को पहली मौद्रिक नीति बैठक से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिकी फेड की ब्याज दरों में कटौती की मात्र बात कहने के बाद से अमेरिकी डॉलर की कीमतों में गिरावट आ गई जिसके बाद, शुक्रवार के सत्र के दौरान हाजिर सोना नई ऊंचाई पर पहुंच गया। Gold Price Today

आज 24 कैरेट सोना 82750 रुपये प्रति 10 ग्राम | Gold Price Today

एमसीएक्स पर सोने की कीमत में तेजी बरकरार रही और यह 80,312 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्च स्तर पर पहुंच गई, वहीं हाजिर सोना 2,785.98 डॉलर प्रति औंस के इंट्राडे उच्च स्तर पर पहुंच गया, जोकि मौजूदा 2,790 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड उच्च स्तर को छूने से चूक गई।

भारत में आज 24 कैरेट सोने की कीमतों में वृद्धि के बाद सोना 82750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। सोने की कीमतों में वृद्धि के कारणों पर कमोडिटी बाजार के विशेषज्ञों ने प्रकाश डालते हुए कहा कि पिछले सप्ताह डोनाल्ड ट्रंप के 47वें अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के बाद से आर्थिक अनिश्चितता बढ़ी और आज सोने की चमक बढ़त में दिखी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा मैक्सिको और कनाडा से आयात पर प्रस्तावित 25 प्रतिशत टैरिफ को लेकर सोना एक सुरक्षित आश्रय के रूप में उभरा है, जो 1 फरवरी, 2025 से लागू होने वाला है। Gold Price Today

Dera Sacha Sauda से Live || पावन भंडारे पर शाह सतनाम-शाह मस्तान जी धाम में रौनक़ें

About The Author

Related Posts