Punjab

झम्मट गाँव में आजादी के बाद पहली बार पहुंचा ‘नहरी पानी’ 
अप्रैंटशिप युवाओं को पुलिस ने भगा - भगाकर पीटा
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा: योग्य लाभार्थी महिलाओं को पहली जुलाई से मिलेगी वित्तीय सहायता
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात; जायज़ मांगों पर जल्द कार्रवाई का दिया भरोसा

राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

चुनाव आयोग ने जारी किया सार्वजनिक नोटिस

  •  28 जून तक भरे जाएंगे नामांकन, जांच अगले दिन

नई दिल्ली। राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी ने उम्मीदवारों के नामांकन पत्र भरने के वास्ते सार्वजनिक नोटिस जारी कर दिया। संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिये लोकसभा के महासचिव अनूप मिश्रा ने नोटिस जारी किया, जो इस चुनाव के लिए चुनाव आयोग द्वारा निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

उम्मीदवार या उनके प्रस्तावक या अनुमोदक संसद भवन में लोकसभा सचिवालय में कमरा नम्बर 18 में अपना नामांकन पत्र सहायक निर्वाचन अधिकारी रवीन्द्र गैरीमेला और विनय कुमार मोहन के समक्ष 28 जून तक सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर किसी भी दिन सुबह 11 से अपराह्न तीन बजे के बीच नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 29 जून को होगी।

प्रत्येक नामांकन पत्र के साथ उम्मीदवार को मतदाता सूची में दर्ज अपने नाम की प्रामाणिक प्रतिलिपि भी पेश करनी होगी और पंद्रह हजार रुपये जमानत राशि जमा करनी होगी। अगर यह राशि पहले ही रिजर्व बैंक आफ इंडिया या सरकारी कोष में जमा कर दी गयी हो तो नामांकन पत्र दाखिल करते समय उसका एक प्रमाणपत्र भी निर्वाचन अधिकारी के समक्ष पेश करना होगा।

1 जुलाई तक नाम वापसी

कोई उम्मीदवार यदि अपना नाम वापस लेना चाहता है तो उसे खुद या उसके प्रस्तावक या अनुमोदक को लिखित रूप में इसकी सूचना 1 जुलाई अपराह्न तीन बजे से पहले देनी होगी। मतदान 17 जुलाई को सुबह 10 से शाम पांच बजे के बीच होगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts