Haryana-Punjab Weather: हरियाणा-पंजाब के मौसम में होगा ये बड़ा बदलाव, पढ़ें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Published On

Haryana-Punjab Weather: हिसार (संदीप सिंहमार)। हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 28 जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। अब उत्तरी व उत्तरपश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान अलसुबह व देर रात्रि कहीं कहीं धुंध छाने की भी संभावना है। वहीं एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव व दक्षिण की ओर से उत्तर की तरफ चली हवा की वजह से उत्तर भारत के दिल्ली एनसीआर,हरियाणा,पंजाब,राजस्थान व उत्तर प्रदेश में दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दरअसल, मौसम विभाग का कहना है कि 25 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान कई जिलों में सुबह, शाम और रात के समय हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है।

New Highway: हरियाणा और यूपी के इन शहरों से होकर गुजरेगा ये नया हाईवे, लोगों को कर देगा मालामाल

हरियाणा और पंजाब में सामान्य के आसपास रहा तापमान | Haryana-Punjab Weather

हरियाणा और पंजाब में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किया गया। चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के पठानकोट में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा अमृतसर में 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी प्रकार हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस बना रहा। करनाल जिले का न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले जिलों में 28 जनवरी तक अब न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। जिसकी वजह से एक बार फिर कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ सकता है।

About The Author

Related Posts