हमसे जुड़े

Follow us

33.5 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा रुपये छीनकर भ...

    रुपये छीनकर भाग रहे नशेड़ी को लोगों ने धुनकर पुलिस को सौंपा

    People beat up and handed over to the police Addict running away snatching money

    महिला बैंक से निकलवा कर लाई थी 8000 रुपये

    • नशेड़ी ने सिर में मारा बिंडा, हुई घायल

    जुलाना (सच कहूँ न्यूज)। जुलाना में वीरवार को बैंक से पैसे निकलवाकर आई महिला पर पुरानी अनाज मंडी में एक नशेड़ी ने बिंडे से हमला कर दिया और रुपये लेकर भागने का प्रयास किया। आस पास के लोगों ने नशेड़ी को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। धुनाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

    जानकारी के अनुसार मालवी गांव निवासी महिला पिंकी ने बताया कि उसका पति अमित दूसरे राज्य में फेरी लगाने का काम करता है। उसके पति ने उसके बैंक खाते में रुपये डाले और निकलवाने के लिए कहा। पिंकी जब बैंक से पैसे निकलवाकर पुरानी अनाज मंडी में पहुंची तो एक युवक ने उसके सिर में बिंडे से प्रहार कर दिया, जिसमें वह बेहोश हो गई। महिला की आंख के पास चोट आई। गनीमत रही की बिंडा आंख पर नहीं लगा। महिला को आस-पास के लोगों ने जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया, जहां पर उसे चिकित्सकों ने टांके लगाकर ईलाज किया।

    घटना को देख रहे लोगों ने युवक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। धुनाई के बाद उसे पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि इससे पहले वार्ड 9 निवासी महिला प्रिया को सिर में बदमाश ने चोट मार कर 30 हजार रुपये छीनने का प्रयास किया गया था। एक सप्ताह पहले बदमाशों ने एक आढ़ती से एक लाख 80 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।