Trump’s Tariffs Warning: व्यापार समझौते पर फंसा अमेरिका! डोनाल्ड ट्रंप ने दे डाली ये चेतावनी!

Published On

Trump’s Tariffs Warning: वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संकेत दिया है कि 9 जुलाई की समयसीमा नजदीक आने के बावजूद व्हाइट हाउस को कई देशों के साथ व्यापार समझौतों में ठोस सफलता नहीं मिल रही है। ऐसे में उन्होंने संभावना जताई है कि अब औपचारिक व्यापार समझौतों के स्थान पर देशों को केवल पत्र भेजे जा सकते हैं। अमेरिका अब तक केवल चीन और ब्रिटेन के साथ व्यापारिक सहमति तक पहुँच सका है। सोमवार, 30 जून को अमेरिका और कनाडा के बीच व्यापार वार्ता पुनः आरंभ की गई। Trump Tariff News

राष्ट्रपति ट्रम्प ने वर्ष की शुरुआत में वादा किया था कि वे 90 दिनों में 90 व्यापार समझौते करेंगे। यह घोषणा उन्होंने उस समय की थी जब अमेरिका ने अपने व्यापारिक साझेदारों पर तथाकथित “पारस्परिक टैरिफ़” लागू किए थे। लेकिन अब समयसीमा नजदीक आने पर, अर्थशास्त्रियों और आलोचकों को अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव को लेकर चिंता बढ़ गई है।

व्यापार समझौते नहीं, अब ‘पत्र नीति’ | Trump Tariff News

फॉक्स न्यूज़ पर एक साक्षात्कार में ट्रम्प ने अपनी व्यापार रणनीति को नए रूप में प्रस्तुत करते हुए कहा कि यदि समझौते नहीं हो पाते, तो वे देशों को व्यक्तिगत पत्र भेजेंगे। उनके अनुसार यह भी एक प्रकार का ‘व्यापार सौदा’ हो सकता है।

उन्होंने मजाकिया अंदाज़ में जापान को संबोधित करते हुए कहा, “प्रिय श्री जापान, अब आपको अपनी कारों पर 25% शुल्क देना होगा।” उन्होंने अमेरिका और जापान के बीच ऑटो व्यापार को असंतुलित बताते हुए यह भी कहा कि अमेरिका जापानी कारें तो लेता है, लेकिन जापान अमेरिकी गाड़ियों को स्वीकार नहीं करता।

जापान की प्रतिक्रिया और निवेश का हवाला | Trump Tariff News

जापान के मुख्य व्यापार वार्ताकार रयोसेई अकाज़ावा ने अमेरिकी टैरिफ को अस्वीकार्य बताया है। उन्होंने कहा कि जापानी ऑटो उद्योग ने अमेरिका में 60 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है और इससे 23 लाख नौकरियों का सृजन हुआ है।

ट्रम्प की नीतियों पर वॉल स्ट्रीट ने भी व्यंग्य किया है और उन्हें “TACO” (Trump Always Chickens Out – ट्रम्प हमेशा पीछे हटते हैं) नाम दिया है। यह उपनाम तब प्रचलित हुआ जब ट्रम्प की अचानक की गई टैरिफ घोषणाओं से बाजार गिरे, और फिर तीन महीने की राहत अवधि देने पर बाजार में सुधार आया।

कुछ समझौते हुए, पर समयसीमा नजदीक | Trump Tariff News

अब तक व्हाइट हाउस ने केवल चीन और ब्रिटेन के साथ सीमित समझौते किए हैं। चीन के साथ दुर्लभ खनिजों पर व्यापार की शर्तों को लेकर समझौता हुआ है। अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट के अनुसार, चीन कुछ निर्यात प्रतिबंध हटाने पर सहमत हुआ है, और बदले में अमेरिका भी चीन पर लगाए गए कुछ प्रतिबंधों को हटाएगा।

टैरिफ की समयसीमा करीब आने के साथ ही अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ता दिख रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि टैरिफ फिर से लागू होते हैं, तो रोजमर्रा की वस्तुएं महंगी हो सकती हैं, जिससे मुद्रास्फीति बढ़ेगी और रोजगार घट सकते हैं। हाल में आई अमेरिकी वाणिज्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछली तिमाही में देश की आर्थिक वृद्धि दर 0.5% घट गई, जिसका मुख्य कारण व्यापार में आई बाधाएं थीं। Trump Tariff News

Nepal earthquake: नेपाल में भूकंप के झटके हिली धरती! नुकसान की पुष्टि अभी नहीं हुई

About The Author

Related Posts