हमसे जुड़े

Follow us

30.8 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More

    Putin India Visit: पीएम मोदी ने रुस के राष्ट्रपति पुतिन को दिया ऐसा गिफ्ट, जानकर हर हिंदुस्तानी को होगा गर्व

    Putin India Visit
    Putin India Visit: पीएम मोदी ने रुस के राष्ट्रपति पुतिन को दिया ऐसा गिफ्ट, जानकर हर हिंदुस्तानी को होगा गर्व

    Putin India Visit: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को रुस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन का अपने आवास पर स्वागत किया और उन्हें रुसी भाषा में गीता की एक प्रति भेंट की। मोदी ने ”एक्स” पर अलग अलग पोस्ट में लिखा ”अपने दोस्त, राष्ट्रपति पुतिन का 7, लोक कल्याण मार्ग पर स्वागत किया।” प्रधानमंत्री ने एक और पोस्ट में कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति पुतिन को रूसी भाषा में गीता की एक प्रति भेंट की। गीता की शिक्षाएं दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरणा देती हैं। इससे पहले व्लादिमीर पुतिन भारत-रूस शिखर बैठक में शामिल होने के लिए 4 दिसंबर की शाम यहां पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी परंपरा से हटकर हवाई अड्डे गये और वहां पुतिन की अगवानी की।

    उन्होंने गर्मजोशी के साथ पुतिन का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने पहले हाथ मिलाया और फिर गले मिले। हवाई अड्डे से दोनों नेता एक ही कार में प्रधानमंत्री आवास पहुंचे जहां मोदी ने उनके सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया। बाद में मोदी ने एक्स पर अंग्रेजी और रूसी भाषा में पोस्ट किया, “भारत और रूस की दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी है। इससे दोनों देशों के लोगों को बहुत फायदा हुआ है।” उन्होंने कहा कि पुतिन का स्वागत करते हुए खुशी हुई। गुरुवार रात और शुक्रवार को उनके साथ बातचीत होगी।