नेशनल कुराश चैंपियनशिप में प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण पदक

नेशनल कुराश चैंपियनशिप में प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण पदक

Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: लुधियाना, पंजाब में आयोजित नेशनल सब-जूनियर कुराश चैंपियनशिप 2026-27 में प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में  विश्वजीत मलिक ने 60 किलोग्राम भारवर्ग तथा मंदीप मलिक ने प्लस 60 किलोग्राम में स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद दोनों खिलाड़ियों का  स्कूल  पहुंचने पर  भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर द्रोणाचार्य अवार्डी  ओमप्रकाश दहिया, संस्थापक सतप्रकाश नम्बरदार, प्राचार्या दया दहिया, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सुबोध दहिया तथा कुराश कोच रोहित दहिया एवं मोहित पंवार ने खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए उन्हें शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Kharkhoda News
Kharkhoda News: नेशनल कुराश चैंपियनशिप में प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण पदक

About The Author

Related Posts