हमसे जुड़े

Follow us

23.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ हरियाणा में 2...

    हरियाणा में 28 को प्री, 3 जुलाई को मानसून 

    Pre-Monsoon, Scientists, Meteorological Department, Haryana

    हिसार (संदीप सिंहमार)। तपती गर्मी और उमस से हरियाणावासियों को जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है। प्रदेश में अगले दो दिन में प्री-मानसून दस्तक देगा, और यदि बंगाल की खाड़ी से आ रहा मानसून की सक्रियता इसी प्रकार रही तो 3 जुलाई को प्रदेश में मानसून का आगमन हो जाएगा।

    मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून का आगमन इस बार उत्तरी हरियाणा से होते हुए दक्षिणी में प्रवेश करेगा। अगस्त के आखिरी सप्ताह तक प्रदेश में मानसून की सक्रियता बनी रहने की संभावना है। यह प्री-मानसून की बारिश फसलों के लिए वरदान साबित होगी।

    मौसम वैज्ञानिकों की मानें, प्री-मानसून के चार दिन बाद ही 3 जुलाई को मानसून की पहली बारिश फरीदाबाद व पलवल क्षेत्र में होगी। इसके बाद मानसून का प्रवाह करनाल व कुरुक्षेत्र से होता हुए प्रदेशभर के विभिन्न जिलों में फैल जाएगा। संभावना है कि हिसार, फतेहबाद और सिरसा में जुलाई के दूसरे सप्ताह में मानसून की बारिश होगी।

    फरीदाबाद के बाद कुरुक्षेत्र पहुंचेगा मानसून

    पिछले वर्ष की तुलना में इस बार प्रदेश में मानसून समय पर आने और बारिश का आंकड़ा भी सामान्य ही रहने की संभावना है। मानसून के दौरान प्रदेश में औसत वर्षा 460 मिलीमीटर होनी चाहिए, जोकि अभी तक की मानसून की सक्रियता के अनुसार 440 से अधिक रहने की उम्मीद है।
    – डॉ. राज सिंह, प्रभारी, हकृवि मौसम विज्ञान विभाग

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।