सिडनी (एजेंसी)। उत्तर-पूर्व ऑस्ट्रेलिया में क्वांटास एयरलाइन के एक विमान ने केबिन प्रेशर की समस्या के कारण मंगलवार को आपातकालीन लैंडिंग की। क्वींसलैंड राज्य के टाउन्सविले से ब्रिसबेन जा रही उड़ान क्यूएफ1871 को आज सुबह दो शहरों के बीच लगभग आधे रास्ते पर रॉकहैम्पटन में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। ऑस्ट्रेलिया में क्वांटास एयरलाइन के विमान ने आपातकालीन लैंडिंग की की सबसे बड़ी एयरलाइन क्वांटास के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि विमान में दबाव कम होने की समस्या थी जिसके कारण पायलटों को 29,000 फीट की ऊंचाई से 10,000 फीट की ऊंचाई पर उतरना पड़ा और रॉकहैम्पटन में लैंडिंग का अनुरोध करना पड़ा। प्रवक्ता ने कहा, ‘विमान सामान्य रूप से उतरा और हम आज सुबह अन्य उड़ानों से यात्रियों को ब्रिसबेन भेजेंगे।’ विमान ने स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजे टाउन्सविले से उड़ान भरी और उसे 7:50 बजे ब्रिसबेन पहुंचना था लेकिन उसने 7:15 बजे रॉकहैम्पटन में आपातकालीन लैंडिंग की। विमान में सवार एक यात्री नाओमी लिंच ने बताया कि पायलटों द्वारा आपातकालीन लैंडिंग की घोषणा के बाद विमान तेजी से नीचे उतरा। घटना की जांच की जा रही है।
ताजा खबर
West Bengal-Tamil Nadu Elections: पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 89.93% और तमिलनाडू में 82.24% वोटिंग
विधानसभा चुनाव: छिंटपुट ह...
Bulldozer Action: अवैध कालोनियों में चला प्रशासन का पीला पंजा, भारी पुलिस बल रहा तैनात
रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Ro...
नवनियुक्त इमामगेट चौकी प्रभारी जितेंद्र त्यागी का स्वागत
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
किसान जागृति ट्रस्ट का अनाथ बच्चों के लिए दस हजार का योगदान
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)।Ka...
जय हिंद कॉलेज में 24 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय मैनेजमेंट कॉन्फ्रेंस, ‘Industry 5.0’ पर होगा मंथन
मुंबई (सच कहूँ न्यूज़)। ज...
आदर्शमंडी पुलिस ने गुमशुदा मासूम को दो घंटे में किया बरामद
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। ए...
ऊंचागांव में टीबी जांच शिविर आयोजित, छह संदिग्ध मरीज मिले
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। T...
नक्शा प्रोजेक्ट के तहत डिजिटल भूमि रिकॉर्ड सर्वे को लेकर हुई बैठक
मानेसर नगर निगम क्षेत्र क...
कैराना कोतवाली में बना डिजिटल मालखाना, एसपी ने किया लोकार्पण
जब्त किए गए माल का मात्र ...
सरकारी स्कूल में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार
भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)...















