प्रवासी मजदूरों को सुपरहीरो मानते हैं सोनू सूद

Published On

मुंबई (एजेंसी)। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद खुद को नहीं बल्कि प्रवासी मजदूरों को सुपर हीरो मानते हैं। कोरोना संकट के बीच सोनू सूद की एक अलग ही छवि सामने आई है। सोनू ने जिस अंदाज में प्रवासी मजदूरों की मदद कर उन्हें उनके घर तक पहुंचाया है, उसे देखते हुए हर कोई उनकी तारीफ करता नहीं थक रहा है। सोनू सूद को सोशल मीडिया पर जबरदस्त समर्थन हासिल हो रहा है।

sonu sood

कोई उनके काम की तारीफ कर रहा है तो कोई उन्हें असल जिंदगी का हीरो बता रहा है। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर स्पाइडरमैन, बैटमैन, कैप्टन अमेरिका और आयरन मैन की फोटो शेयर की है लेकिन उस आम फोटो को खास बना दिया है। उस फोटो को शेयर करते हुए यूजर ने कहा, ‘हमारे पास भी एक असली हीरो है। ये फोटो दिखाती है कि साइंस फिक्शन हीरोज तो असल हीरो से काफी पीछे होते हैं। आपके लिए बहुत सम्मान है सोनू सर।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author