नरगिस का इंटरव्यू लेते समय नर्वस हो गए थे सुनील दत्त

Published On

मुंबई। बॉलीवुड के दमदार अभिनेता सुनील दत्त , नरगिस का इंटरव्यू लेते समय नर्वस हो गये थे। हिंदी फिल्मों की मशहूर अदाकारा नरगिस की आज पुण्यतिथि है। नरगिस और सुनील दत्त की पहली मुलाकात का किस्सा यूं शुरू हुआ था। सुनील दत्त अपने करियर के शुरूआती दौर रेडियो में बतौर रेडियो जॉकी काम करते थे। उस समय तक उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम भी नहीं रखा था, लेकिन नरगिस बड़ी सुपरस्टार बन चुकी थीं। सुनील की नरगिस से पहली बार मुलाकात एक इंटरव्यू के सिलसिले में हुई थी।

  • सुनील दत्त को रेडियो के लिए नरगिस का इंटरव्यू लेना था।
  • इंटरव्यू के दौरान अपने सामने नरगिस को देखकर सुनील दत्त काफी नर्वस हो गए।
  • वह उनसे एक भी सवाल नहीं पूछ पाए। सुनील दत्त की नौकरी उस समय जाते-जाते बची थी।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author