योगी ने अयोध्या में फिल्मी सितारों की रामलीला को दी मंजूरी

Published On

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में आगामी 17 से 25 अक्तूबर तक होने वाली फिल्मी सितारों की रामलीला को मंजूरी दे दी है । नौ दिन तक चलने वाली इस रामलीला में कोरोना को देखते हुये दर्शक तो नहीं होंगे लेकिन सोशल मीडिया के विभिन्न माघ्यम से इसका सजीव प्रसारण किया जायेगा । रामलीला की आयोजक संस्था दिल्ली की है जो बहुत पहले से अयोध्या में रामलीला कराने के लिये प्रयासरत थी । इसे अयोध्या की रामलीला नाम दिया गया है ।

रामलीला में सोनू और बबीता राम और सीता की भूमिका में होंगे जबकि बिंदू दारा सिंह हनुमान बनेंगे । रामानंद सागर के रामायण धारावाहिक में दारा सिंह ने हनुमान की भूमिका निभाई थी । अब इस रामलीला में उनके बेटे बिंदू हनुमान की भूमिका निभाने जा रहे हैं । गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद भोजपुरी स्टार रविकिशन भरत तो दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी अंगद बनेंगे। अयोध्या के लक्ष्मण किला परिसर में शाम सात बजे से रात 10 बजे तक इसका मंचन होगा।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author