हमसे जुड़े

Follow us

26.4 C
Chandigarh
Friday, April 24, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा साध-संगत ने ल...

    साध-संगत ने लगाई मीठे पानी की छबील

    sweet water sachkahoon

    फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए आजाद नगर, भाटिया कॉलोनी, कीति नगर की साध-संगत मानवता भलाई कार्य नंबर-60 के तहत गर्मी में पानी की व्यवस्था के तहत रतिया रोड के सामने मीठे पानी (Sweet Water) की छबील लगाई। छबील की शुरूआत साध-संगत ने पवित्र नारा लगाकर की।

    यह जानकारी देते हुए भंगीदास राजेंद्र कुमार ने बताया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए स्थानीय साध-संगत ने मीठे पानी की छबील लगाई। मीठे पानी की छबील सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक लगाई गई। साध-संगत के द्वारा आने जाने वालों को मीठा पानी (Sweet Water) पिलाया गया। साध-संगत के द्वारा किए जा रहे मानवता भलाई कार्यों की आज पूरे क्षेत्र में भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।

    राजेंद्र कुमार ने बताया कि साध-संगत मानवता भलाई कार्य में हमेशा ही बढ़-चढ़कर भाग लेती है। इस मौके पर सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार राजेंद्र कुमार, मुकेश, गुरचरण, बलविंदर, रघुवीर, सुनीता, कांता, राज, परमजीत, सरोज व अन्य समितियों के सेवादारों ने बढ़-चढ़कर इस पुण्य कार्य में भाग लिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here