हमसे जुड़े

Follow us

24 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home राज्य पंजाब साध-संगत ने 2...

    साध-संगत ने 25 जरूरतमन्द परिवारों को दिया राशन

    Distributed-Ration

    सच कहूँ/सुनील चावला समाना। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते ब्लॉक समाना की साध-संगत की ओर से 25 अति जरूरतमन्द परिवारों को राशन देकर मानवता भलाई का कार्य किया। इस मौके ब्लॉक भंगीदास ललित इन्सां ने जानकारी देते बताया कि डेरा सच्चा सौदा के स्थापना दिवस और जाम-ए-इन्सां गुरू का दिवस माह की खुशी में साप्ताहिक नामचर्चा के बाद समूह साध-संगत के सहयोग के साथ 25 अति जरूरतमन्द परिवारों को राशन दिया गया। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरू जी की तरफ से चलाए गए मानवता भलाई के 135 कार्य ब्लॉक समाना की साध-संगत बढ़चढ़ कर कर रही है। इस मौके जिला सुजान बहन दर्शना इन्सां ने बताया कि ब्लॉक की तरफ से हर महीने जरूरतमन्दों को राशन दिया जाता है और यह वह परिवार हैं जो अपने परिवार का पालन पोषण करने में असमर्थ हैं।

    उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा स्थापना दिवस और जाम-ए-इन्सां गुरू का दिवस माह की खुशी में 25 परिवारों को राशन दिया गया।इस मौके समूह 15 मैंबर, समूह सुजान बहनें, यूथ वीरांगनाएं, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर फोर्स विंग के सेवादार सहित साध संगत उपस्थित थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।