हमसे जुड़े

Follow us

27.7 C
Chandigarh
Friday, April 24, 2026
More
    Home देश कांग्रेस के व...

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह का निधन

    Sadanand Singh

    पटना/भागलपुर (एजेंसी)। बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह का आज सुबह निधन हो गया। वह करीब 84 वर्ष के थे। स्व. सिंह के पुत्र शुभानंद मुकेश ने बुधवार को बताया कि उनके पिता लंबे समय से बीमार चल रहे थे। तबियत अधिक बिगड़ने पर इलाज के लिए उन्हें राजधानी पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज सुबह उनका निधन हो गया। उल्लेखनीय है कि सिंह का राजनीतिक सफर काफी लंबा रहा। वह भागलपुर जिले के कहलगांव विधानसभा क्षेत्र से लगातार नौ बार विधायक रह चुके है। वह पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा की सरकार में सिंचाई मंत्री भी रहे थे।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।