हमसे जुड़े

Follow us

36 C
Chandigarh
Friday, April 24, 2026
More
    Home राज्य धुराला ब्लॉक ...

    धुराला ब्लॉक के सेवादार ने खूनदान कर बचाई जान

    Blood Donation Sachkahoon

    कुरुक्षेत्र (सच कहूँ ब्यूरो)। ब्लॉक धुराला के सेवादार जसविंद्र सिंह ने एक व्यक्ति को खूनदान कर उनकी जान बचाने का नेक कार्य किया है। बता दें कि गांव धंतौडी निवासी एक व्यक्ति मनजीत का कूल्हे का मेजर ऑपरेशन होना था, जोकि आदेश मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में उपचाराधीन था। मरीज को एक यूनिट खून की आवश्यकता था और उसका ब्लड़ गु्रप भी ए नेगेटिव था जोकि काफी कम लोगों में मिलता है। इसका जैसे ही जसविंद्र सिंह को पता चला तो वे तुंरत खून देने के लिए अस्पताल पहुंच गए। ऐसे में मरीज मनजीत व उसके परिजनों ने जहां जसविंद्र का धन्यवाद किया वहीं डेरा सच्चा सौदा के पूज्य संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का भी धन्यवाद किया, जिनकी शिक्षाओं पर चलते हुए सेवादार नेक कार्य कर रहे हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here