हमसे जुड़े

Follow us

31.2 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home देश कांग्रेस को झ...

    कांग्रेस को झटका, पूर्व सांसद सुष्मिता देव ने छोड़ी पार्टी

    Sushmita Dev

    नई दिल्ली (एजेंसी)। आज सुबह ही कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व सांसद सुष्मिता देव ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। सुष्मिता देव ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। गौरतलब हैं कि सुष्मिता देव फिलहाल आॅल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष थीं। वहीं टीएमसी सूत्रों के अनुसार, सुष्मिता टीएमसी नेतृत्व के सम्पर्क में हैं और जल्द ही पार्टी ज्वाइन कर सकती है।

    कांग्रेस नेताओं की प्रतिकिया

    वहीं इस मामले पर कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम ने कहा कि पार्टी को इस पर मंथन करना होगा कि क्यों सुष्मिता देव जैसे लोग पार्टी को छोड़ रहे हैं, उधर कपिल सिब्बल ने कहा कि युवा नेता कांग्रेस को छोड़कर जाते हैँ और आरोप उन पुराने बुजुर्ग नेताओं पर लगता है।

    असम चुनाव के दौरान भी सामने आई थी इस्तीफे की खबर

    इससे पहले असम चुनाव के समय मार्च में भी सुष्मिता देव के पार्टी से इस्तीफा देने की खबर सामने आई थी। हालांकि उस समय इन खबरों को अफवाह बताया गया था। कांग्रेस ने मीडिया के एक वर्ग में सुष्मिता देव के इस्तीफे को लेकर आई खबरों को खारिज करते हुए कहा था कि महिला कांग्रेस की प्रमुख पार्टी के साथ हैं। सीट बंटवारे पर पार्टी नेताओं में मतभेद के बीच सुष्मिता के इस्तीफे की खबर आई थी।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।