Ration Card Survey: अपात्रों की पहचान कर राशन सूची से किया जाएगा बाहर
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के पात्र परिवारों को जोड़ने के लिए अक्टूबर से दिसंबर तक चलेगा डोर-टू-डोर सर्वे अभियान
चूरू (सच कहूँ न्यूज़)। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा अक्टूबर 2026 से दिसंबर 2026 तक जिले के शहरी क्षेत्रों में डोर-टू-डोर सर्वे अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत चिह्नित अपात्र एनएफएसएस परिवारों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना की सूची से हटाया जाएगा। ऐसे परिवारों द्वारा स्वयं गिव-अप न करने की दशा में उन्हें नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी।
जिला रसद अधिकारी दिव्या जाट ने बताया कि यह अभियान गिव-अप अभियान का द्वितीय चरण है। वर्ष 2011 की जनगणना के राष्ट्रीय आधार पर शहरी क्षेत्रों के ऐसे वार्ड जहां 80 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाभान्वित है, उन वार्डों में विभाग के अधिकारीयों द्वारा यह सर्वे किया जाएगा। पात्र व्यक्ति और परिवार जिनके नाम राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में नहीं हैं, उनसे आवेदन करवाने पश्चात राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में नाम जोड़ा जाएगा।