बहन Honeypreet इन्सां ने जीव हत्या रोकने की दी सलाह

Honeypreet

बहन Honeypreet  इन्सां ने वर्ल्ड वेजीटेरियन डे पर किया ट्वीट

चंडीगढ़ (एमके शायना)। आज पूरी दुनिया में ‘वर्ल्ड वेजीटेरियन डे’ मनाया जा रहा है। शाकाहारी भोजन अपने आप में बहुत समृद्ध और स्वादिष्ट होता है। इसमें वैरायटी की कोई कमी नहीं होती खासकर जब हम भारतीय खाने की बात करते हैं तो आपको भी अपने वेजिटेरियन होने पर गर्व करना चाहिए। जब किसी बीमारी से उबरने की बात आती है तब हमेशा हेल्थ एक्सपर्ट और डॉक्टर मरीज को हरी सब्जियां और ताजे फल खाने की सलाह ही देते हैं। सभी प्रकार की सब्जियों, दालों और फल में पोषक तत्वों की सही मात्रा होती है। यह ना हमें केवल बीमारी से उबरने में मदद करते हैं बल्कि कई बीमारियों के जोखिम से भी बचा सकते हैं। (Honeypreet इन्सां)

आज के इस खास दिन पर बहन Honeypreet इन्सां ने भी ट्वीट कर शाकाहारी डाइट को प्रोत्साहित करते हुए लिखा, मिट्टी पर उगाया गया भोजन मानव उपभोग के लिए हर आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है। जैसा कि गुरु पापा संत डॉ. @Gurmeetramrahim जी इन्सां द्वारा उपदेश दिया गया है, आइए शाकाहार का पालन करने और पशु वध के उत्पादों को खाने से परहेज करने का संकल्प लें। #WorldVegetarianDay

अब तक आप समझ ही गए होंगे हम बात कर रहे हैं शाकाहारी भोजन की। क्या आप जानते हैं दुनिया की लगभग 10 परसेंट आबादी शाकाहारी है और भारत में प्रति व्यक्ति मांस की खपत दुनिया में सबसे कम है। तो क्या आपको भी वेजीटेरियन खाना सबसे ज्यादा पसंद है ? आइए जानते हैं इस दिन के बारे में और वेजिटेरियन खाने के फायदे।

यह भी पढ़ें:– 5जी है डिजिटल कामधेनु: मुकेश अंबानी

क्या है वर्ल्ड वेजीटेरियन डे ?

1977 में नॉर्थ अमेरिकन वेजीटेरियन सोसायटी द्वारा स्थापित और 1978 में इंटरनेशनल वेजिटेरियन यूनियन द्वारा समर्थित, विश्व शाकाहारी दिवस प्रतिवर्ष 1 अक्टूबर को पूरी दुनिया भर में मनाया जाता है। यह दिवस पर्यावरण स्वास्थ्य और मानवीय लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने का काम करता है।

क्या है विश्व शाकाहार दिवस का उद्देश्य ?

शाकाहारी आहार सब्जियों, बीज फलियां, फल ,नट्स और अनाज पर केंद्रित होता है। यह दिन जानवरों के जीवन को बचाने और पृथ्वी को सुरक्षित करने में मदद करने के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए भी मनाया जाता है।

जानिए आपके स्वास्थ्य के लिए कैसे फायदे फायदेमंद है शाकाहारी भोजन 

  •  वेजिटेरियन डाइट एक हाई फाइबर डायट है और एनसीबीआई द्वारा किए गए एक शोध के अनुसार फाइबर का सेवन गट हेल्थ को बनाए रखने के लिए सबसे सही है। इससे कब्ज, पेट दर्द और भारीपन जैसी समस्याएं दूर रहती हैं।
  •  शाकाहारी खाना हल्का होता है। यह अन्य भजनों की तुलना में जल्दी पच जाता है। इस तरह के भोजन करने से व्यक्ति तरोताजा महसूस करता है और उनका हाई ब्लड प्रेशर का खतरा काफी कम होता है।
  •  केलोस्ट्रोल डायबिटीज हृदय रोग और मोटापा वेजिटेरियन डाइट आपको इन सभी जानलेवा बीमारियों के जोखिम से बचाकर रखती है।
  •  त्वचा की चमक और बालों की मजबूती बनाए रखने के लिए भी वेजिटेरियन डाइट बिल्कुल सही है।

बात भावना की करें तो शाकाहारी खाना खाते समय आप प्राउड फील करते हैं कि आपकी प्लेट में किसी मां का लाल नहीं है व आपने अपनी भूख मिटाने के लिए किसी जीव की हत्या नहीं की। आपको बता दें दुनिया में 80 पर्सेंट फूड पॉइजनिंग मीट खाने के कारण होती है। इसलिए आप भी शाकाहार अपनाएं और स्वस्थ रहें।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।