पूज्य गुरु जी के सरसा पधारते ही साध-संगत में दौड़ी खुशी की लहर
पूज्य गुरु जी के सरसा पधारते ही साध-संगत में दौड़ी खुशी की लहर
सरसा। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां मंगलवार सुबह शाह सतनाम-शाह मस्ताना जी धाम डेरा सच्चा सौदा सरसा पधारे। पूज्य गुरु जी के सरसा आगमन की खबर मिलते ही साध-संगत में खुशी की लहर दौड़ गई। लंबे समय से पूज्य गुरु जी के दर्शन की प्रतीक्षा कर रहे श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
पूज्य गुरु जी के आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में साध-संगत ने हर्ष व्यक्त किया और एक-दूसरे को बधाइयां दीं। श्रद्धालुओं ने कहा कि पूज्य गुरु जी का सरसा पधारना उनके लिए बेहद खुशी और सौभाग्य का अवसर है। साध-संगत ने पूज्य गुरु जी के आगमन पर खुशी जताते हुए कहा कि पूज्य गुरु जी का सान्निध्य उन्हें हमेशा सकारात्मक ऊर्जा, मानवता की सेवा और नेक कार्यों के लिए प्रेरित करता है। पूज्य गुरु जी के सरसा पहुंचने से श्रद्धालुओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।