ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपिशपिशप में जीता स्वर्ण पदक

Published On

भोपाल (एजेंसी) दो बार के ओलंपियन ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 68वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप प्रतियोगिता 2025 में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन फाइनल में विश्व रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीता। मध्य प्रदेश स्टेट शूटिंग रेंज में मंगलवार को हुए मुकाबले में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर 470.5 का स्कोर के साथ स्वर्ण पदक, नीरज कुमार ने 463.7 के साथ स्कोर के साथ रजत पदकजीता और अखिल श्योराण 451.8 के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

किरण अंकुश जाधव अपने खिताब का बचाव करने में नाकाम रहे और 440.0 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहे। पेरिस 2024 के कांस्य पदक जीतने वाले स्वप्निल कुसाले 429.7 के साथ पांचवें स्थान पर रहे। अर्जुन बबूता 414.9 के साथ छठे स्थान पर रहे, जबकि मोनू कुमार 403.2 और मानवेंद्र सिंह शेखावत 401.6 के साथ फाइनल लाइन अप में शामिल हुए। ऐश्वर्य शुरू से ही शानदार फॉर्म में थे, उन्होंने क्वालिफिकेशन में टॉप पर रहने के लिए अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड 597 के स्कोर की बराबरी की। इससे पहले क्वालिफिकेशन में, स्वप्निल कुसाले (594-33७) ऐश्वर्य, अर्जुन बबूता (594-32७) और मानवेंद्र सिंह शेखावत (591-31७) के बाद चौथे स्थान पर रहे।

About The Author

Related Posts