IND vs AUS: भारत पहली पारी में 185 पर ढ़ेर, ऑस्ट्रेलिया का भी एक विकेट गिरा

Published On

सिडनी (एजेंसी)। IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के पांचवें टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को स्कॉट बोलैंड (चार विकेट), मिचेल स्टार्क (तीन विकेट) तथा पैट कमिंस (दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर आॅस्ट्रेलिया ने भारत को पहली पारी में 185 रनों पर ढ़ेर करने के बाद दिन का खेल समाप्त होने के समय एक विकेट पर नौ रन बना लिये है। भारत के 185 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी आॅस्ट्रेलिया ने दिन का खेल समाप्त होने के समय तीन ओवर में नौ रन पर एक विकेट गवां दिया। तीसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने उस्मान ख़्वाजा (दो) रन पर आउट कर भारत का पहली सफलता दिलाई। स्टंप के समय सैम कॉन्स्टास (नाबाद सात) क्रीज पर थे। IND vs AUS

इससे पहले आज यहां भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरूआत अच्छी नहीं रही और उसने 11 के स्कोर पर केएल राहुल (चार) का विकेट गवां दिये। उन्हें मिचेल स्टार्क ने कॉन्स्टास के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद बोलैंड ने यशस्वी जयसवाल (10) को आउट कर भारत को दूसरा झटका दिया। शुभमन गिल (20) रन बनाकर आउट हुये। भारत का चौथा विकेट विराट कोहली (17) के रूप में गिरा। हालांकि इसके बाद ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा ने भारत की लडखडाती पारी को संभाला। भारत ने चायकाल तक चार विकेट पर 107 रन बना लिये थे। दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट के बीच 48 रन की साझेदारी हुई है। यह भारतीय टीम की सबसे बड़ी साझेदारी थी। IND vs AUS

चायकाल के भारतीय टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। पांचवां विकेट के रूप में ऋषभ पंत आउट हुये। उन्होंने 98 गेंदों में तीन चौके और छक्का लगाते हुए (40) रनों की पारी खेली। उन्हें बोलैंड ने आउट किया। रवींद्र जाडेजा (26), नीतीश कुमार रेड्डी (शून्य), वॉशिंगटन सुंदर (14) और प्रसिद्ध कृष्णा (तीन) रन बनाकर आउट हुये। कप्तान जसप्रीत बुमराह ने 17 गेंदों में (22) रनों की पारी खेली। मोहम्मद सिराज तीन रन बनाकर नाबाद रहे। आॅस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण के आगे भारतीय पारी 72.2 ओवर में 185 के स्कोर पर ढ़ेर हो गई। आॅस्ट्रेलिया के लिए स्कॉट बोलैंड ने चार विकेट तथा मिचेल स्टार्क ने तीन, पैट कमिंस ने दो और नेथन ने एक-एक विकेट लिया। IND vs AUS

यह भी पढ़ें:– पेपर लीक के खिलाफ छात्रों की आवाज दबा रही है सरकार: राहुल

About The Author

Related Posts