India tour of England: पहले ही टेस्ट में जसप्रीत बुमराह विपक्षी टीम की धज्जियाँ उड़ाकर रचेंगे इतिहास!

Published On

India tour of England: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच आगामी 20 जून से शुरू हो रही टेस्ट श्रृंखला के पहले ही मुकाबले में तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह के पास इतिहास रचने का सुनहरा अवसर है। यह मैच इंग्लैंड के लीड्स में खेला जाएगा, जहां बुमराह यदि दो विकेट चटका लेते हैं, तो वह पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज़ वसीम अकरम को पीछे छोड़ देंगे और एसईएनए देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में सर्वाधिक विकेट लेने वाले एशियाई गेंदबाज़ बन जाएंगे। India vs England Test

वर्तमान में वसीम अकरम के नाम इन देशों में कुल 146 विकेट दर्ज हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह 145 विकेट के साथ उनसे मात्र एक कदम पीछे हैं। यदि बुमराह दो विकेट लेने में सफल रहते हैं, तो यह मुकाम उनके नाम दर्ज हो जाएगा।

बुमराह का विदेशी पिचों पर प्रदर्शन | India vs England Test

एसईएनए देशों की पिचों को आमतौर पर तेज़ गेंदबाज़ों के लिए चुनौतीपूर्ण माना जाता है, जहां कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलती है। बावजूद इसके जसप्रीत बुमराह ने इन परिस्थितियों में शानदार प्रदर्शन किया है। India A vs England Lions

इंग्लैंड: 9 टेस्ट मैच, 17 पारियों में 37 विकेट

दक्षिण अफ्रीका: 8 टेस्ट मैच, 38 विकेट

न्यूज़ीलैंड: 2 टेस्ट मैच, 6 विकेट

ऑस्ट्रेलिया: 12 टेस्ट मैच, 64 विकेट

टेस्ट करियर पर एक नज़र | India vs England Test

जनवरी 2018 में टेस्ट करियर की शुरुआत करने वाले जसप्रीत बुमराह अब तक 45 टेस्ट मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 86 पारियों में उन्होंने 205 विकेट झटके हैं, जिसमें 13 बार उन्होंने एक पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लिए हैं। इस बार टीम इंडिया युवा बल्लेबाज़ शुभमन गिल की कप्तानी में इंग्लैंड के मैदान पर उतर रही है। उसका उद्देश्य वर्ष 2007 के बाद पहली बार इंग्लैंड में टेस्ट श्रृंखला जीतना है। आखिरी बार भारत ने राहुल द्रविड़ की कप्तानी में इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीती थी। उसके बाद भारत ने चार बार दौरा किया, लेकिन प्रत्येक बार सीरीज जीतने में असफल रहा। इस बार जसप्रीत बुमराह के नेतृत्व में गेंदबाज़ी और शुभमन गिल की युवा कप्तानी से उम्मीद है कि भारत इस सूखे को समाप्त करेगा और ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा।

Nicholas Pooran: सबसे कम उम्र में लिया इस महान क्रिकेटर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

About The Author

Related Posts