फ्रेंच ओपन महिला युगल से बाहर हुईं सानिया मिर्ज़ा

Published On

पेरिस (एजेंसी)। फ्रांस की राजधानी पेरिस में चल रहे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के महिला युगल के तीसरे स्टेज में हारकर भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और उनकी चेक साथी लूसी ह्रेडेका टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। कोर्ट सिमोन मैथ्यू में हुए मुकाबले में मिर्ज़ा-ह्रेडेका की जोड़ी ने शानदार टेनिस खेला, लेकिन अंतत: अमेरिका की कोको गौफ और जेसिका पेगुला ने उन्हें 6-4, 6-3 से हरा दिया। मिर्ज़ा और ह्रेडरेका शुरूआती सेट में 3-5 से पीछे चल रही थीं, लेकिन गॉफ ने सेट के लिए सर्व करते हुए डबल फॉल्ट कर उन्हें ब्रेक का मौका दिया।

मिर्जा ने ब्रेक का फायदा उठाते हुए टीम को ब्रेक पॉइंट दिलाकर स्कोर 5-4 किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और अमेरिकी जोड़ी ने आसानी के साथ यह सेट 6-4 से जीत लिया। मिर्जा-ह्रेडेका की 10वीं सीड जोड़ी ने दूसरे सेट की जोरदार शुरूआत करते हुए पहले गेम में अपनी आठवीं सीड प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ 2-0 की बढ़त हासिल की, मगर गौफ-पेगुला की जोड़ी ने वापसी करने में देर नहीं की। दूसरे सेट का स्कोर 3-3 होते ही अमेरिकी युगल ने मैच अपने पंजे में जकड़ लिया और 6-3 से सेट खत्म कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts