जब धोनी ने रैना से कहा, दाढ़ी सफेद हो गई

Published On

चेन्नई। आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स ने ट्विटर पर एक पुराना वीडियो पोस्ट किया है जिसमें महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना के अलावा टीम के स्पोर्ट स्टाफ के सदस्य दिखाई दे रहे हैं। (Dhoni tells Raina ) वीडियो में धोनी रैना पर एक मजाकिया टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में रैना पहले अकेले खड़े हुए होटल में लगी तस्वीरों को देख रहे हैं और फिर पीछे से धोनी आते हैं। दोनों गले मिलते हैं।

तब धोनी रैना से कहते हैं, ‘दाढ़ी सफेद हो गई है। इसके बाद सभी लोग हंसने लगते हैं। फ्रेंचाइजी ने इस वीडियो के साथ लिखा, ‘आसमान की तरह। महेंद्रसिंह धोनी, सुरेश रैना। चेन्नई सुपर किंग्स ने मार्च में ही अपना ट्रेनिंग कैम्प शुरु कर दिया था, लेकिन इसके बाद कोरोना वायरस के कारण इसे खत्म करना पड़ा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts