हमसे जुड़े

Follow us

25.1 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home खेल श्रीलंका ने भ...

    श्रीलंका ने भारत को 7 विकेट से हराया

    SriLanka, Defeated, India, Champion Trophy, Cricket, Sports

    सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत की मुश्किलें बढ़ गई

    लंदन: चैम्पियंस ट्रॉफी के आठवें मैच में श्रीलंका ने उलटफेर करते हुए भारत को 7 विकेट से हरा दिया। मैच में श्रीलंका को जीत के लिए 322 रन का टारगेट मिला था, जिसे उसने 48.4 ओवर में हासिल करते हुए मैच जीत लिया।

    कुसल मेंडिस ‘मैन ऑफ द मैच’

    श्रीलंका के कुसल मेंडिस को उनकी शानदार बैटिंग के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। बेहतरीन बैटिंग के बाद इस मैच में भारत की बॉलिंग बेहद खराब रही और केवल भुवनेश्वर कुमार ही एक विकेट ले सके। जिसकी वजह टीम ये मैच हार गई। इस हार के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इसके लिए उसे 11 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाला मैच हर हाल में जीतना होगा।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।