Haryana News: खुशखबरी, हरियाणा में इन 35.55 लाख लाभार्थियों को मिलेंगे 1144 करोड़: सीएम सैनी

Published On

चंडीगढ़ (एजेंसी)। Lado Laxmi Yojana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में शुक्रवार को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत 35.55 लाख लाभार्थियों को कुल 1144.55 करोड़ रुपये वितरित किये। मुख्यमंत्री ने बताया कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत 9.68 लाख लाभार्थियों को 203.28 करोड़ रुपये दिए गए। वहीं दयालु योजना के तहत 7875 लाभार्थियों को 298.07 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की गई। इसके अलावा, अनुसूचित जाति के किसानों के लिए ट्रैक्टर उपलब्धता योजना के तहत 645 किसानों को 19.35 करोड़ रुपये जारी किए गए। Haryana News

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अब हर महीने की 10 तारीख को योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान लाडो लक्ष्मी योजना की छठी किस्त भी जारी की गई। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए 6500 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है। साथ ही, योजना का दायरा बढ़ाते हुए अब 1.80 लाख रुपये वार्षिक आय वाली महिलाओं को भी इसका लाभ दिया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत किया जाए।

About The Author

Related Posts