हरियाणा के छात्रों को समय पर मिलेगी मुफ्त किताबें, 45.05 करोड़ मंजूर

Published On

15 अप्रैल तक सभी स्कूलों में पहुंचेगी नि:शुल्क किताबें

Free Books Distribution: चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद् द्वारा प्रत्येक वर्ष समग्र शिक्षा के अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराई जाती हैं। इसी क्रम में, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा परियोजना अनुमोदन बोर्ड की बैठक में वित्त वर्ष 2026-27 हेतु ह्यमुफ्त पाठ्यपुस्तकेंह्ण मद के अंतर्गत कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए कुल 45.05 करोड़ रुपये की राशि अनुमोदित की गई है। Haryana Education News

इस संबंध में जानकारी देते हुए परिषद के एक प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा  की अध्यक्षता में उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति की बैठक 29 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई। बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसार चयनित फर्मों को पाठ्यपुस्तकों के मुद्रण एवं आपूर्ति का कार्य आवंटित किया गया। उक्त निर्णय के अनुपालन में विभाग द्वारा 8 जनवरी 2026 को संबंधित फर्मों को कायार्देश जारी किए गए, जिनके अनुसार 15 अप्रैल 2026 तक पाठ्य पुस्तकों की आपूर्ति का कार्य पूर्ण किया जाना निर्धारित है।

इन जिलों किताबों की सप्लाई हुई | Haryana Education News

उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री  के मार्गदर्शन एवं निगरानी में संबंधित फर्मों द्वारा अम्बाला, हिसार, कुरुक्षेत्र, पानीपत, पलवल, भिवानी एवं चरखी दादरी जिलों में कक्षा 1 से 8 तक की पाठ्यपुस्तकों की आपूर्ति जिला स्तर पर की जा चुकी है। निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी विद्यालयों तक पाठ्य पुस्तकों की आपूर्ति सुनिश्चित कर दी जाएगी। पाठ्यपुस्तकों के समयबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने हेतु  शिक्षा मंत्री  का कार्यालय विभाग के साथ सतत समन्वय बनाए हुए है। Haryana Education News

About The Author

Related Posts