Tirth Yatra Yojana: तीर्थ यात्रा के चेयरमैन को चाहिए एक सलाहकार, टैंडर जारी

Published On

तीर्थ यात्रा अब जाएगी प्राईवेट हाथों में, योजना को खुद नहीं चलाएगी सरकार

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana: पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना को न सिर्फ प्राईवेट हाथों में सौंपा जा रहा है, बल्कि इस मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा को चलाने के लिए लगाए गए चेयरमैन को एक सलाहकार की भी आवश्यकता है। यह सलाहकार सलाह देगा कि तीर्थ यात्रा को प्राईवेट कम्पनी से कैसे चलाया जाए व कौनसी प्राईवेट कम्पनी को तीर्थ यात्रा के लिए टैंडर देना है। सलाहकार ढूंढने के लिए पंजाब सरकार ने बकायदा ओपन टैंडर तक जारी कर दिया है। Chandigarh News

जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार ने पंजाब के कई तीर्थ स्थानों पर पंजाबियों को यात्रा करवाने के लिए माल विभाग अधीन कामकाज सौंपा है व पहले इस काम को ट्रांसपोर्ट विभाग व कुछ अन्य विभाग मिलकर करते थे। पंजाब सरकार ने बीते साल ही तीर्थ यात्रा करवाने के लिए माल विभाग अधीन एक चेयरमैन का गठन करते हुए दिल्ली के रहने वाले कमल बांसल को चेयरमैन लगाया है, भले ही तीर्थ यात्रा योजना का कोई लम्बा चौड़ा काम नहीं है व यह काम प्राईवेट कम्पनी ने ही करना है, लेकिन फिर भी चेयरमैन ने एक सलाहकार की मांग की है। इस सलाहकार को कितनी अदायगी की जाएगी। इस मामले में कमल बांसल ने कोई भी जानकारी देने साफ इनकार कर दिया है। Chandigarh News

प्राईवेट कंपनी ही करेगी बस से लेकर खाने-पीने तक का सारा इंतजाम

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा का सारा इंतजाम अब के बाद प्राईवेट कंपनी ही करेगी व प्राईवेट कंपनी ही एसी बसों से लेकर खाने-पीने तक के सभी इंतजाम करेगी। इसके साथ ही तीर्थ यात्रा पर रहने के लिए कमरे के इंतजाम से लेकर प्रशाद तक का इंतजाम प्राईवेट कंपनी ही करेगी। इसके साथ ही हर तीर्थ यात्राी का 2 लाख रुपये का बीमा भी प्राईवेट कंपनी द्वारा ही करवाया जाएगा, जिससे साफ है कि अब के बाद किसी भी तीर्थ यात्रा का इंतजाम खुद पंजाब सरकार द्वारा न करते हुए प्राईवेट कंपनियोंं द्वारा ही किया जाएगा। Chandigarh News

यह भी पढ़ें:– रास्ता पूछने के बहाने रिटायर्ड क्लर्क से छीने 60 हजार

About The Author

Related Posts