भिवानी में 10 और कोरोना संक्रमित मिले

Published On

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। भिवानी के सीएमओ डॉ. जितेंद्र कादयान ने बताया कि जिला में शुक्रवार को कोरोना के 10 मरीज ठीक हुए, जिनको डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया है। वहंी कोरोना के 10 नए मामले सामने आए। नए मामलों में तीन मनान पाना से, एक सिवानी से, दो कृष्णा कॉलोनी से, एक विजय नगर से, दो बावड़ी गेट से तथा एक गांव बलकरा जिला दादरी से है। अब तक जिले में कुल 706 कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं, जिसमें से 590 ठीक हो चुके हैं। अब जिले में कोरोना के 111 एक्टिव केस हैं। जिले से 350 सैम्पल लिए गए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts