शिक्षा और रोजगार
देश की सुरक्षा कर चुके 153 पूर्व सैनिक अब संभालेंगे हरियाणा की सुरक्षा
Haryana Police: गुरुग्राम (सच कहूँ/ संजय कुमार मेहरा)। एक सैनिक के रूप में पहले तो उन्होंने देश की सुरक्षा की, अब वे हरियाणा पुलिस में शामिल होने के बाद प्रदेश की सुरक्षा की कमान संभालेंगे। बुधवार को पुलिस प्रशिक्षण केंद्र भोंडसी से ये 153 भूतपूर्व सैनिक प्रशिक्षण लेकर हरियाणा पुलिस में शामिल हो गए। उनके दीक्षांत समारोह में मानवाधिकार व लिटिगेशन हरियाणा के महानिदेशक अजय सिंघल मुख्य अतिथि रहे। मुख्य अतिथि ने परेड टुकड़ियों का निरीक्षण कर सलामी ली। परेड कमांडर प्रशिक्षु सिपाही मनजीत सिंह रहे। Gurugram News
सभी 153 प्रशिक्षु सिपाहियों (भूतपूर्व सैनिकों) ex-servicemen को देश सेवा की शपथ लेने के बाद हरियाणा पुलिस बल में शामिल किया गया। अपने संबोधन में महानिदेशक अजय सिंघल ने कहा कि अंग्रेजों के बनाए गए कानूनों को बदलकर भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता व भारतीय साक्ष्य अधिनियम को लागू किया है। हरियाणा में इसे सबसे पहले लागू करने में मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक व गृह विभाग ने मिलकर शानदार काम किया है। इसका मकसद लोगों को दंड देना नहीं, बल्कि न्याय दिलाना है। इससे न्याय व्यवस्था मजबूत होगी तथा समयबद्ध तरीके से लोगो को न्याय मिलेगा।
पुलिस कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इससे कई तरह कि योजनाएं तैयार की गई है। इस अवसर पर सतीश बालन पुलिस महानिरीक्षक, विजय सिंह खटाना, कमांडेंट सी.आर.पी.एफ. अकादमी कादरपुर, अर्पित जैन आई.पी.एस., शील मधुर (रिटायर्ड आईपीएस), धर्मबीर सिंह एच.पी.एस., हितेश कुमार एच.पी.एस. समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। Gurugram News