26 लाख की लागत से खन्ना कॉलोनी में पूरा हुआ विकाश कार्य

तीन गलियों का निर्माण पूरा होने पर वार्डवासियों ने जताया आभार

Published On

सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। शहर के वार्ड नंबर 8 की खना कॉलोनी में करीब 26 लाख रुपये की लागत से तीन गलियों का निर्माण कार्य पूरा होने पर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। लंबे समय से खस्ताहाल गलियों के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही थी। निर्माण कार्य पूरा होने पर वार्डवासियों ने नगर परिषद का आभार जताया। स्थानीय निवासियों ने कहा कि गलियों की खराब हालत के चलते रोजाना परेशानी होती थी। अब नई सड़क बनने से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी।

नगर परिषद चेयरमैन शांति स्वरूप भट्टी ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य करवाना परिषद की प्राथमिकता है। सड़क, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य आगे भी जारी रहेंगे। इस अवसर पर चमनलाल गर्ग, कृष्ण चावला, डॉ. जीआर काम्बोज, डॉ. बगला सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और वार्डवासी मौजूद रहे।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts