हरियाणा में कोरोना संक्रमण के 738 नये मामले, आठ मौतें

Published On

हरियाणा में कोरोना संक्रमण के 738 नये मामले, आठ मौतें

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में कोरोना वायरस संक्रमण के वीरवार को 1173 नये मामले आने के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 976636 हो गई जिनमें कोरोना नये स्वरूप ओमीक्रॉन के 830 मामले शामिल हैं। राज्य में अभी तक 9616979 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे हैं। राज्य में इस समय कोरोना के 4404 मामले सक्रिय हैं।
कोरोना संक्रमण से आठ और मरीजों के दम तोड़ने के बाद इस महामारी से हुई मौतों की कुल संख्या बढ़कर 10,512 हो चुकी है। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कोरोना की स्थिति को लेकर यहां जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। राज्य में कुल कोरोना संक्रमण दर 2.94 प्रतिशत, रिकवरी दर 98.47 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 1.08 प्रतिशत है।
राज्य के गुरुग्राम जिले में कोरोना संक्रमण के अभी सबसे ज्यादा मामले आ रहे हैं जहां आज 263, फरीदाबाद 52, हिसार 41, सोनीपत 31, करनाल छह, पानीपत सात, पंचकूला 23 अम्बाला दस, सिरसा 15, रोहतक 31, यमुनानगर सात, भिवानी 18, कुरूक्षेत्र आठ, महेंद्रगढ़ 19, जींद छह, रेवाड़ी 15, झज्जर 26, फतेहाबाद आठ, कैथल 10, पलवल 104, चरखी दादरी 30 और नूंह में कोरोना के आठ मामले आये।
राज्य के महेंद्रगढ़ में दो तथा गुरुग्राम, हिसार, सोनीपत, सिरसा, कुरूक्षेत्र और नूंह में एक-एक कोरोना मरीज की मौत हो गयी। राज्य में अब तक कुल 40648177 कोरोना वैक्सीन दी जा चुकी हैं। इनमें 22779937 लोगों को पहली तथा 17651003 को दूसरी कोरोना वैक्सीन दी जा चुकी है।

 

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts