Panipat Geeta University Fire: पानीपत की गीता यूनिवर्सिटी के कैफे में भीषण आग का तांडव, फिर सिलेंडर फटा

Published On

Panipat Geeta University Fire: पानीपत (सन्नी कथूरिया)। पानीपत की गीता यूनिवर्सिटी परिसर में बने कैफे में भीषण आग लग गई, जिससे अफरातफरी मच गई। शुरुआत में आग कम होने के कारण वहां मौजूद लोग फायर एक्सटिंग्विशर से उस पर काबू पाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन तभी सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। Panipat News

इसकी चपेट में आकर 3 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। धमाका इतना तेज था कि कैफे की छत और सामान के टुकड़े हवा में करीब 40 फीट ऊपर तक उछल गए। ब्लास्ट होते ही वहां खाना खाने आए दर्जनों छात्र-छात्राओं ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई।

यह पूरी घटना कैफे के पास गर्ल्स हॉस्टल में मौजूद छात्राओं ने अपने मोबाइल में कैद कर ली। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। इसराना थाना प्रभारी महिपाल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। यूनिवर्सिटी प्रबंधन की ओर से प्रारंभिक तौर पर आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। घटना रविवार रात करीब 9:30 बजे की है, जब यूनिवर्सिटी कैंपस में सामान्य हलचल थी।

कैफे नंबर 14 में कर्मचारी रात का खाना तैयार कर रहे थे

कैफे नंबर 14 में कर्मचारी रात का खाना तैयार कर रहे थे और हॉस्टल के कई छात्र वहां डिनर कर रहे थे। बताया जा रहा है कि रसोई में काम के दौरान गैस का एक बर्नर या पाइप खुला रह गया था, जिससे गैस का रिसाव होने लगा। देखते ही देखते कैफे के भीतर आग की लपटें उठने लगीं। शुरुआत में कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

अभी अफरा-तफरी मची ही थी कि अचानक एक गैस सिलेंडर भीषण धमाके के साथ फट गया। धमाके की गूंज पूरे 35 एकड़ के कैंपस में सुनाई दी, जिससे लाइब्रेरी और हॉस्टल में पढ़ रहे छात्र सहम गए। हादसे के समय रसोई में काम कर रहे तीन कर्मचारी आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए। उन्हें तुरंत एम्बुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। Panipat News

About The Author

Related Posts