देशभक्ति के नारों के साथ प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर दी भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को श्रद्धांजलि

Published On

Shaheedi Diwas: डबवाली (सच कहूँ/सुभाष)। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के तत्वावधान में स्थानीय शहीदी चौक पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम संस्था के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता के सानिध्य में आयोजित किया गया, जिसमें शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम और शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले जैसे गगनभेदी नारों के साथ वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। Sirsa News

कार्यक्रम का संचालन श्री ब्राह्मण सभा के महामंत्री मोहन लाल कौशिक ने किया। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला ने कहा कि गुलाम भारत को आजाद कराने के लिए हंसते-हंसते फांसी का फंदा चूमने वाले शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव सदैव अमर रहेंगे।  कार्यक्रम में राष्ट्रीय संरक्षक सदस्य प्रीतम बांसल, रूपिंद्र गोयल, कृष्ण गर्ग बीकेओ, प्रो. विजय गर्ग, सोमनाथ गर्ग, रिटायर्ड एसडीओ राकेश बांसल, नगर पार्षद कृष्ण कामरा, समाजसेवी प्यारे लाल सेठी, चंद्र प्रकाश जैन, पवन गार्गी, केवल कृष्ण चलाना, एपेक्सियन सुभाष मेहता, टीकम चंद जग्गा, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुखवंत सिंह चीमा, रिटायर्ड कानूनगो हरबंस सिंह, संतोष शर्मा, नागेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

पदयात्रा में युवाओं ने दिखाया जोश | Sirsa News

कालांवाली । शहीदी दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी थीम के तहत भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए देशभक्ति का जोश दिखाया। इस आयोजन में शहीद भगत सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन का विशेष सहयोग रहा। पदयात्रा की शुरूआत महाविद्यालय परिसर से हुई और प्रतिभागियों ने मार्ग में भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

पदयात्रा के बाद महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भगत सिंह के जीवन, विचारों और बलिदान पर प्रेरणादायक वक्तव्य प्रस्तुत किए। देशभक्ति गीतों के माध्यम से पूरे माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया गया। अंत में जिला युवा अधिकारी धनपत ने कार्यक्रम में शामिल सभी युवाओं, सहयोगी संस्थाओं और अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत के सामूहिक गायन के साथ हुआ, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. प्रवीण शर्मा, पूजा वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। Sirsa News

About The Author

Related Posts