”बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान समाज में सकारात्मक परिवर्तन की मजबूत पहल: डॉ. दिलावर सिंह

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज परिसर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ कॉलेज परिसर से हुआ और यह शाह सतनाम जी सुपर मार्केट तक निकाली गई। रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना तथा उनकी शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना था। Sirsa News

रैली में कॉलेज के स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने बेटी है तो कल है और बेटी पढ़ेगी, देश बढ़ेगा जैसे प्रेरणादायक नारों के माध्यम से वातावरण को जागरूकता से भर दिया। प्रतिभागियों ने हाथों में संदेश लिखी तख्तियां लेकर नागरिकों को कन्या भ्रूण हत्या रोकने, बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने और उनके अधिकारों की रक्षा करने का आह्वान किया।

कॉलेज प्राचार्य डॉ. दिलावर सिंह ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन की मजबूत पहल है। बेटियां समाज की धुरी और राष्ट्र की भविष्य निर्माता हैं। उनका शिक्षित और सशक्त होना देश की प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर एनएसएस इंचार्ज सतविंदर सिंह, डॉ. सुमित सिंगला, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. बाबूलाल, अशोक कुमार, आशु गर्ग और अनिल कुमार सहित अन्य सहायक प्राध्यापक उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। Sirsa News

About The Author

Related Posts