भिवानी : सेना में खुली भर्ती 4 से 12 अक्टूबर तक

Published On

चरखी दादरी। सेना में विभिन्न पदों की खुली भर्ती भिवानी पुलिस लाईन में चार से 12 अक्तूबर तक की जाएगी। इस भर्ती में भिवानी के अलावा महेन्द्रगढ़, चरखी दादरी तथा रेवाड़ी के युवा भाग ले सकेंगे। सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी के भर्ती निदेशक कर्नल अजीत सिंह ने बताया कि भर्ती में सैनिक जनरल डयूटी, लिपिक/स्टोर कीपर, तकनीकी और दसवीं कक्षा में उतीर्ण सैनिक ट्रैंडमैन के पदों की भर्ती की जाएगी।

वेबसाइट पर भर्ती की पूर्ण जानकारी

उन्होंने बताया कि भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट  www.joinindianarmy.nic.in में पंजीकरण करवाएं। आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन खोले जा चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को इस वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है। बिना रजिस्ट्रेशन के उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वेबसाइट पर भर्ती की सभी शर्तें दी गई हैं, जिनको पूरा करना जरूरी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts