भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का जन्मदिन सद्भावना दिवस के रूप में मनाया

सरसा में हवन यज्ञ, चौपटा व डबवाली में लगाए शिविर

Manmohan Picture
Published On

Manohar Lal Khattar Birthday: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री तथा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जन्मदिवस पर मंगलवार को जिलेभर में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर जन्मदिन को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। सरसा स्थित सरसाई कमल कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट यतेंद्र सिंह के नेतृत्व में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आहुति देकर देश की सुख-शांति, समृद्धि और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के दीघार्यु जीवन की कामना की गई। Sirsa News

इस अवसर पर नप चेयरमैन वीरशांति स्वरूप सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नाथूसरी चौपटा स्थित शिव मंदिर धर्मशाला में टीम कप्तान व वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 252 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया तथा सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य जांच, दवाइयों और चश्मों का लाभ उठाया। शिविर का शुभारंभ हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष कप्तान मीनू बैनीवाल ने किया।

डबवाली के सिविल अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में 38 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर का शुभारंभ मार्केट कमेटी चेयरमैन सतीश जग्गा ने किया, जबकि समापन पर भाजपा जिला अध्यक्ष रेनू शर्मा ने रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि मनोहर लाल ने प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता और विकास की नई कार्यसंस्कृति स्थापित की है। इसी कारण उनका जन्मदिवस सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया गया। Sirsa News

Khattar-Birth

Khattar-Birth2

About The Author

Related Posts