पिहोवा: आगामी मानसून सीजन को देखते हुए साफ सफाई का कार्य शुरू

Published On

पिहोवा. कस्बे के वार्ड नंबर दो गांधीनगर में आगामी मानसून सीजन को देखते हुए साफ सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। वार्ड पार्षद मनिंद्र कौर के प्रतिनिधि जसविंद्र जस्सी मान ने बताया कि नालों की सफाई के साथ-साथ मशीन के जरिए सीवरेज की लाइन को भी दुरुस्त किया जा रहा है ताकि निकासी की व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके। उन्होंने कहा कि सबसे पहले नगर पालिका के वार्ड नंबर दो में यह अभियान शुरू किया गया है। वार्ड वासी अमित, विकास, मुन्ना, आदि ने कहा कि पार्षद के सहयोग से वार्ड में विभिन्न कार्य समय रहते पूरे हो चुके हैं। हाल ही में उनके द्वारा युवाओं के लिए ओपन जिम स्थापित करवाया गया। जो सराहनीय प्रयास है।

About The Author

Related Posts