Ratia Road Accident: शादी से लौट रहे लोगों की गाड़ी गिरी भाखड़ा में, 12 की मौत, धुंध से हुआ हादसा

Published On

रतिया (तरसेम सैनी/शामवीर)। Ratia News: बीती रात्रि धुंध के कारण एक क्रूजर गाड़ी भाखड़ा नहर में जा गिरी। गाड़ी में सवार सभी लोग शादी से वापस घर लौट रहे थे। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2 लोगों को बचा लिया गया है। शनिवार को 7 लोगों के शव सिरसा जिले में मिले। इनमें से 6 शव गांव गदराना के पास कालुआना माइनर में मिले हैं। इनमें चार महिलाएं, एक पुरुष, एक 10 वर्षीय लड़की है। वहीं, रोड़ी क्षेत्र के गांव कुरंगावाली के पास भी कालुआना माइनर में एक बच्चे का शव मिला है। Fatehabad News

वहीं 4 शव पंजाब में सरदूलगढ़ के पास मिले। एक शव रात को ही नहर से बरामद कर लिया था। गाड़ी में कुल 14 लोग सवार थेए जो कि पंजाब में एक शादी समारोह से लौट रहे थे। सूचना मिलने के बाद मौके पर रात में ही पुलिस पहुंची थी। इसके बाद एनडीआरएफ को भी मौके पर बुलाया गया और नहर में सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ। रात में क्रूजर गाड़ी को निकाल लिया गया था। गाड़ी में महमड़ा निवासी जरनैल सिंह, ड्राइवर सुरेंद्र सिंह, झंडो बाई, बलवीर सिंह, तारो बाई, जंगीरो बाई, लखविंदर कौर, सहज दीप, पंजाब के गांव रियोंद कलां निवासी जसविंद्र सिंह, अरमान, सजना, रविन्द्र कौर, गांव सरपाली, निवासी छीरा बाई व गांव फतेहपुर निवासी कनतो बाई सवार थे। Fatehabad News

जानकारी के अनुसारए रतिया क्षेत्र के गांव महमड़ा से एक परिवार के 13 सदस्य पंजाब के जलालाबाद में शादी में शामिल होने गए थे। उन्होंने इसके लिए एक क्रूजर गाड़ी को किराए पर लिया था। जब शुक्रवार रात को परिवार वहां से लौट रहा थाए तभी भारी धुंध के चलते गांव खाई व सरदारेवाला के बीच क्रूजर गाड़ी भाखड़ा नहर में गिर गई। हालांकि गाड़ी गिरने पहले इसका ड्राइवर जरनैल सिंह गाड़ी से कूद गया जिससे उसकी जान बच गई। वहीं ड्राइवर ने संभलते ही मौके पर शोर मचाना शुरू कर दिया। इससे लोग जमा हो गए। वहीं बच्चे की पहचान अरमान सिंह के रूप में हुई। वह 10 वर्षीय बच्चा रियोंद पंजाब का रहने वाला है। Fatehabad News

वहीं, लोगों ने महमड़ा गांव के निवासी बलबीर सिंह को भी निकाल लिया था लेकिन उनकी मौत हो गई। उसका शव रतिया के सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। इसके बाद लोगों ने पुलिस सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एनडीआरएफ को बुलाया। इसके बाद रात में ही मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। इस दौरान टीम ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन की सहायता से गाड़ी को निकाल लिया। हालांकि इसमें कोई व्यक्ति नहीं था।

यह भी पढ़ें:– Surya Namaskar Abhiyan: शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल की खेल नर्सरी में ‘सूर्य नमस्कार’ अभियान शुरू

About The Author

Related Posts