Dabwali Police: डबवाली पुलिस ने हरिद्वार निवासी महिला को सकुशल परिजनों को सौंपा

Published On

Dabwali Police: डबवाली (सच कहूँ/सुभाष)। डबवाली पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक मानसिक रूप से अक्षम महिला को करीब 9 माह बाद उसके परिवार से मिलवा दिया। जानकारी के अनुसार शक्ति अनाथ आश्रम में रह रही करीब 45-50 वर्षीय महिला सुनीता पिछले नौ महीनों से वहीं रह रही थी। आश्रम के संचालक डॉ. प्रमोद कालेरा ने बताया कि महिला से बातचीत के दौरान उसके परिवार और निवास स्थान से जुड़ी कुछ अहम जानकारी प्राप्त हुई, जिससे उसके हरिद्वार निवासी होने का पता चला। Dabwali News

इस संबंध में आश्रम प्रबंधन ने महिला थाना डबवाली को सूचना दी। इसके बाद महिला पुलिस टीम ने महिला को अपने संरक्षण में लेकर पूछताछ शुरू की। सीमित जानकारी के बावजूद पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए महिला के परिजनों का पता लगाने में सफलता हासिल की। पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर के मार्गदर्शन और महिला थाना प्रभारी सुशीला के नेतृत्व में टीम ने परिजनों को शक्ति अनाथ आश्रम बुलाकर महिला को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया। महिला के परिजनों ने डबवाली पुलिस और आश्रम प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। वहीं डॉ. प्रमोद कालेरा ने कहा कि पुलिस की इस पहल से समाज में मानवता और पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। Dabwali News

About The Author

Related Posts