आमजन और मीडिया को सड़क के गड्ढे दिखते हैं तो जेई व फील्ड स्टाफ को क्यों नहीं दिखते: डीसी प्रीति

Published On

समाधान शिविर में 12 शिकायतें लंबित

कैथल (सच कहूँ न्यूज़)। डीसी प्रीति ने कहा कि समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और लंबित शिकायतों का समयबद्ध समाधान करवाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। समाधान शिविर में 12 शिकायतें लंबित हैं और एक नई शिकायत आई है। शिकायत प्राप्त होते हुए संबंधित विभाग उस पर तुरंत कार्रवाई करना सुनिश्चित करें और उसकी एक्शन टेकन रिपोर्ट भी अपलोड की जाए। Kaithal News

डीसी प्रीति शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रही थी। यदि कोई व्यक्ति अपनी समस्या बताता है तो उसकी समस्या को गंभीरता से सुना जाए और उसका प्रभावी समाधान किया जाए। सुनिश्चित करें कि एटीआर की गुणवत्ता अच्छी हो, ताकि कोई भी शिकायत रि-ओपन न होने पाए। अधिकारी स्वयं इन शिकायतों पर चल रही कार्रवाई पर निगरानी रखें।

आमजन और मीडिया को सड़क के गड्ढे दिखते हैं तो जेई व फील्ड स्टाफ को क्यों नहीं दिखते | Kaithal News

डीसी ने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी अपने-अपने विभाग से संबंधित सेवाओं व कार्याें पर स्वयं संज्ञान लें। जब मीडिया को सड़कों के गड्डे दिख जाते हैं तो संबंधित विभाग के जेई व फील्ड स्टाफ को क्यों नहीं पता चल पाते। यह केवल एक विभाग की ही बात नहीं, सभी विभागों के फील्ड स्टाफ के कर्मचारी अपनी-अपनी जिम्मेदारी का सक्रिय होकर निर्वहन करें। ताकि आमजन को अपने सामान्य कार्याें के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहते हैं, ताकि समस्या का समाधान तुरंत हो सके। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:– नंबर प्लेट छिपाकर शहर में खुलेआम नियम तोड़ रहे हैं दुपहिया वाहन चालक

About The Author

Related Posts