करनाल में नहर में मिला व्यक्ति का शव

Published On

करनाल (सच कहूँ न्यूज)। गांव पुंडरक के पास नहर से एक व्यक्ति का शव मिला। व्यक्ति के मुंह पर चोट के निशान और कान कटा होने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भिजवा दिया है। जानकारी के अनुसार आरके पुरम निवासी मनोज सुखीजा जागरण पार्टी में कार्य करता था। उसके दो बच्चे हैं। बुधवार की शाम को मनोज घर से यह कहकर निकला था कि वह काम के लिए जा रहा है, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसे खोजने का प्रयास किया पर उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिवार के लोगों ने मनोज की गुमशुदगी की शिकायत पुलिस को दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मनोज की तलाश शुरू कर दी। वीरवारसुबह पुलिस ने पुंडरक नहर से एक व्यक्ति का शव बरामद किया। व्यक्ति के मुंह पर चोट के निशान थे और एक कान कटा हुआ था। व्यक्ति की शिनाख्त आरके पुरम निवासी मनोज के रूप में हुई।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मृतक मनोज के मुंह पर चोट के निशान व कान कटा होने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। इस घटना से मनोज के परिवार व रिश्तेदारों में मातम का माहौल है। परिजनों ने पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने बताया कि उनकी मनोज के साथ फोन पर बात हुई थी। इस दौरान मनोज ने कहा कि तुम लोग आरती कर लो। वह अभी आ रहा है। 6-7 बजे मनोज का फोन बंद हो गया। फोन बंद होने के बाद उन्होंने सभी जगहों पर मनोज को खोजने का प्रयास किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।

यह भी पढ़े:- चालक की हत्या के दोषियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में रोडवेज कर्मी हडताल पर

मामले की जांच जारी: थाना प्रभारी

सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस को पुंडरक नहर से एक व्यक्ति का शव मिला था। जिसकी शिनाख्त आरके पुरम निवासी मनोज के रूप में हुई है। मनोज कल से लापता था। मुंह पर चोट के निशान व कान कटा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts