डेरा श्रद्धालु ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, लौटाया गुम हुआ पर्स

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक कल्याण नगर निवासी डेरा श्रद्धालु रामस्वरूप इन्सां ने गुम हुए पर्स को उसके असली मालिक तक पहुंचा कर ईमानदारी की मिसाल कायम की है। डेरा अनुयायी के इस कार्य की लोगों ने काफी प्रशंसा की है। बता दें कि पर्स में देशराज के कुछ महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट थे। जानकारी के मुताबिक कल्याण नगर निवासी रामस्वरूप इन्सां मंगलवार को अपने गाँव जाने के लिए सरसा बस स्टैंड पर पहुंचा।

जब वह बस में चढ़ने लगे तो उन्हें एक पर्स गिरा हुआ मिला। उन्होंने पर्स को उठाया और उसमें लिखे मोबाइल नम्बर पर संपर्क किया तो पता चला कि यह पर्स जाखल निवासी देशराज का है। इसके पश्चात बस स्टैंड पर ही रामस्वरूप इन्सां ने पर्स देशराज को सौंप दिया। देशराज ने डेरा अनुयायी की ईमानदारी की प्रशंसा करते हुए उनका धन्यवाद किया। वहीं डेरा श्रद्धालु रामस्वरूप इन्सां ने कहा कि उन्हें ईमानदारी सहित मानवता भलाई कार्यों की शिक्षा पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां से मिली है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts