Anganwadi Milan Ceremony: सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित
कार्यक्रम में सर्कल सुपरवाइजर रेखा, वार्ड 28 के एमसी जोगिंद्र सिंह व वार्ड 31 के एमसी बलवीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की
Anganwadi Milan Ceremony: सरसा, (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को जे-जे कॉलोनी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्कल सुपरवाइजर रेखा, वार्ड 28 के एमसी जोगिंद्र सिंह व वार्ड 31 के एमसी बलवीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान सर्कल सुपरवाइजर रेखा ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना, आपकी बेटी-हमारी बेटी योजना सहित सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म करवाई गई। वहीं दूसरी बेटी होने पर माता का कुआं पूजन भी करवाया गया। एएनएम मनजीत कौर व किरण रानी ने महिलाओं को टीकाकरण, एनीमिया तथा मातृ-शिशु स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी वर्कर रीना कौर, मधु शर्मा, बिंदु, नीशा, राज, धाप्पा, ऊषा, सुमित्रा सहित आंगनबाड़ी हेल्पर्स, मोहल्ले की महिलाएं व बच्चे मौजूद रहे।