यमुनानगर एक अस्पताल में आग का तांडव, बाल-बाल बचे 30 बच्चे

Published On

यमुनानगर (सच कहूँ न्यूज)। हरियाण के यमुनानगर में आज बड़ा हादसा होते हुए टल गया है। जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल यमुनानगर के निकू वार्ड में शनिवार सुबह आग लग गई। वार्ड में 30 बच्चे दाखिल थे जो बाल-बाल बच गए। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने अपनी जान पर खेल कर बच्चों को बचाया। आग इतनी भयंकर थी कि सारा सामान व रिकॉर्ड सब राख हो गया।

वहीं जैसे ही दमकल विभाग को सूचना मिली वे तुरंत घटना स्थल पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद आगर पर काबू पाया गया। उधर सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह ने इस मामले पर बताया कि फिलहाल यह पता लगा है कि यह आग शार्ट सर्किल की वजह से लग पाई है। जांच जारी है। उन्होंने बताया कि सभी बच्चे सकुशल है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts