Haryana: हरियाणा के नवनिर्वाचित विधायक इस तारीख को लेंगे शपथ, सीएम सैनी ने दी जानकारी

Published On

Haryana: चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के नवनिर्वाचित विधायक शुक्रवार को शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह जानकारी दी। सैनी हरियाणा सिविल सचिवालय में सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अंत्योदय (सेवा) मंत्री कृष्ण कुमार बेदी को पदभार ग्रहण करवाने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। पच्चीस अक्तूबर को सभी विधायकों को शपथ दिलवाई जायेगी। सैनी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नौकरियां देने में बाधाएं पैदा कर रही है।

Curry Leaves Benefits: सुबह खाली पेट करी पत्ता चबाने के जबरदस्त फायदे, वेट लॉस के साथ-साथ आंखों को भी मिलेगा फायदा

यमुना दूषित करने के दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के आरोपों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार केवल आरोप लगाने का काम करती है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल दावा करते थे कि वे सबसे पहले यमुना को स्वच्छ करेंगे, जबकि आज 10 साल बाद भी वह केवल आरोप लगा रहे हैं। वह अपने गिरेबान में झांके और केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली सरकार को दिये गये 6,000 करोड़ रुपये का हिसाब दें। सैनी ने दावा किया कि हरियाणा सरकार पराली प्रबंधन में काफी बेहतर काम किया है। उन्होंने कहा कि किसानों को पराली प्रबंधन के लिये एक एकड़ पर 1,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है। साथ ही, किसानों को पराली प्रबंधन के लिये सब्सिडी पर उपकरण भी प्रदान किये जा रहे हैं। इस मौके पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा भी मौजूद रहे। Haryana

About The Author

Related Posts